Delhi Electric Vehicle (EV) Policy 2.0 – अगर आप दिल्ली में रहते हैं और कार या ऑटो से आना-जाना करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हो सकता है जल्द ही आपके ट्रैवल करने का तरीका पूरी तरह बदल जाए। दरअसल, दिल्ली सरकार जल्द ही अपनी Electric Vehicle (EV) Policy 2.0 का ऐलान करने वाली है। इस पॉलिसी के ड्राफ्ट में कई बड़े बदलावों की सिफारिश की गई है, जिनका उद्देश्य राजधानी में प्रदूषण को कम करना और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देना है।
पॉलिसी ड्राफ्ट के मुताबिक, 15 अगस्त 2025 से दिल्ली में नए CNG ऑटो का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद हो जाएगा। इतना ही नहीं, पुराने CNG ऑटो के परमिट भी रिन्यू नहीं किए जाएंगे। इनके बदले अब सिर्फ Electric Auto यानी E-Auto को ही परमिट मिलेगा। साथ ही 15 अगस्त 2025 से Petrol, Diesel और CNG से चलने वाले थ्री व्हीलर कार्गो व्हीकल्स का भी रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। इनकी जगह पर E-Loading Vehicles लाने की योजना बनाई गई है। जिन CNG ऑटो को 10 साल पूरे हो चुके हैं, उन्हें या तो हटाना होगा या फिर बैटरी से चलने के लिए तैयार करना अनिवार्य होगा।
नई EV नीति में थ्री व्हीलर से लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट तक बड़े प्रस्ताव
इस ड्राफ्ट पॉलिसी में एक बड़ी सिफारिश यह भी की गई है कि अगर किसी के पास पहले से ही दो गाड़ियां हैं, तो तीसरी कार Electric Car ही लेनी होगी। यह नियम EV पॉलिसी लागू होने के बाद प्रभावी हो जाएगा। साथ ही MCD, NDMC और दिल्ली जल बोर्ड के पास जो कचरा उठाने वाले वाहन हैं, उन्हें 31 दिसंबर 2027 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बदलने का सुझाव दिया गया है। यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर इस ड्राफ्ट में DTC और DIMTS की बसों को भी इलेक्ट्रिक बनाने की बात कही गई है। पॉलिसी लागू होने के बाद सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही दिल्ली के अंदरूनी रूट्स पर खरीदी जाएंगी। Inter-State Services के लिए BS6 बसों का उपयोग किया जाएगा।
2026 से खत्म होंगे पेट्रोल-डीजल टू व्हीलर, जानिए ड्राफ्ट पॉलिसी का असर
ड्राफ्ट में एक और बड़े बदलाव की सिफारिश की गई है, जिसका असर सीधे आम जनता पर पड़ेगा। वह यह है कि 15 अगस्त 2026 के बाद Petrol, Diesel और CNG से चलने वाले टू व्हीलर व्हीकल्स सड़कों पर नहीं दिखेंगे। यानी टू व्हीलर व्हीकल्स के लिए भी इलेक्ट्रिक का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि टू व्हीलर व्हीकल्स पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों को कैबिनेट की मंजूरी के दौरान बदला जा सकता है, यानी अभी यह फाइनल निर्णय नहीं है।
NDTV के मुताबिक, इस मामले में पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने कहा है कि दिल्ली में नई EV पॉलिसी बन रही है। उनसे सुझाव मांगे गए थे और उन्होंने दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं लेकिन जनता घबराए नहीं – पॉलिसी People-Friendly होगी और प्रदूषण का समाधान निकालने वाली होगी। आप इन सिफारिशों पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।