HSSC CET 2025 – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग CET के फॉर्म कल से ओपन हो जाएंगे। साथियों, CET रजिस्ट्रेशन कल से शुरू हो जाएंगे। अब बात करते हैं ज़रूरी दस्तावेजों की। कौन-कौन से डॉक्युमेंट्स चलेंगे? कौन-सी तारीख के बनवाने हैं? सभी जानकारी हम इस पोस्ट में विस्तारपूर्वक साझा कर रहे हैं। यह डॉक्यूमेंट्स लिस्ट हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी की गई है।
CET 2025 के लिए जरूरी दस्तावेजों की पूरी सूची
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने देर रात CET का नोटिफिकेशन जारी किया है। HSSC CET नोटिफिकेशन के Chapter 9, Page 5-6 पर सभी ज़रूरी दस्तावेजों की सूची दी गई है:
सभी अभ्यर्थियों को जो डॉक्युमेंट चाहिए:
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (स्पष्ट और क्लियर)
- सिग्नेचर (ब्लैंक पेपर पर साइन करके क्लियर फोटो खींचें)
- Aadhaar Card
- Parivar Pehchan Patra (PPP)
- Undertaking Annexure 7 (Self Declaration Form – सभी के लिए अनिवार्य)
Note: हरियाणा रेजिडेंस सर्टिफिकेट जनरल कैटेगरी वालों के लिए अनिवार्य नहीं है, क्योंकि PPP में ही रेजिडेंस प्रमाणित होता है।
रिजर्व कैटेगरी वालों को इसके अलावा चाहिए:
- Caste Certificate (SC/ST/BC) – केवल 1 अप्रैल 2025 के बाद का मान्य होगा
- Haryana Residence Certificate – 1 अप्रैल 2025 के बाद का
- EWS Certificate – 1 अप्रैल 2025 के बाद का
- Ex-Serviceman Certificate / Disabled Certificate – यदि लागू हो
- DSC/OSC के लिए – अलग-अलग रेजिडेंस और कास्ट सर्टिफिकेट
- Family Dependent Certificate – Ex-Serviceman या Freedom Fighter पर निर्भरता साबित करने के लिए
Annexure 7 (Undertaking Form) – यह सभी के लिए जरूरी है। CSC सेंटर से बनवा सकते हैं या खुद निकाल कर उस पर साइन करके अपलोड करें।
ध्यान रखें: सभी डॉक्युमेंट्स 1 अप्रैल 2025 के बाद के ही मान्य होंगे।